Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 10:45 AM
आने वाले समय में गुजरात के शहर वड़ौदरा की तर्ज पर जालंधर नगर निगम में कमांड एंड कंट्रोल सैंटर बनाया जा सकता है। यह प्रोजैक्ट स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लाया जाएगा। जिसका अवलोकन करने के लिए गत दिनों 5 सदस्यीय टीम गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर गई।
जालंधर(खुराना): आने वाले समय में गुजरात के शहर वड़ौदरा की तर्ज पर जालंधर नगर निगम में कमांड एंड कंट्रोल सैंटर बनाया जा सकता है। यह प्रोजैक्ट स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लाया जाएगा। जिसका अवलोकन करने के लिए गत दिनों 5 सदस्यीय टीम गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर गई।
इस टीम में जालंधर के विधायक परगट सिंह व बावा हैनरी के अलावा पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा, जालंधर निगम के कमिश्नर डा. बसंत गर्ग तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के सी.ई.ओ. गिरीश दयालन शामिल थे। यह टीम जल्द अपनी रिपोर्ट पंजाब सरकार को सौंपेगी। गौरतलब है कि कमांड एंड कंट्रोल सैंटर जहां यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करेगा वहीं इससे जालंधर निगम के कई कार्य भी आसानी से आप्रेट होंगे। पता चला है इस सैंटर के माध्यम से शहर की वाटर सप्लाई व सीवर व्यवस्था को जोड़ा जाएगा।
देखा जाएगा कि भूमि में से कितना जल निकाला जा रहा है और जगह-जगह लगे बल्क मीटरों के हिसाब से देखा जाएगा कि किस क्षेत्र में कितना पानी सप्लाई हो रहा है। उस पानी के एवज में कितना राजस्व निगम को प्राप्त हो रहा है। इसी तरह सीवरेज व्यवस्था पर भी नजरसानी रहेगी। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के सफल संचालन में भी कमांड सैंटर अपना रोल अदा कर सकता है। इसके अलावा ट्रैफिक सिगनल, ओवर स्पीड तथा चालान इत्यादि के मामलों में कमांड सैंटर पुलिस प्रशासन की मदद करेगा। अगर यह प्रोजैक्ट फाइनल हो जाता है तो इसके लिए एक बड़ा कमांड सैंटर निगम द्वारा बनाया जाएगा। जहां सभी सिस्टम्स पर नजरसानी रहेगी।