Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 11:45 AM
फगवाड़ा रोड पर तनूली गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल 11 वर्षीय बच्चे हरदेव सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी तनूली की रविवार देर रात डी.एम.सी. लुधियाना में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
होशियारपुर(अमरेन्द्र): फगवाड़ा रोड पर तनूली गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल 11 वर्षीय बच्चे हरदेव सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी तनूली की रविवार देर रात डी.एम.सी. लुधियाना में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मृतक हरदेव सिंह का ताया जसविन्द्र सिंह अभी भी डी.एम.सी. में उपचाराधीन है। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। थाना मेहटियाना के एस.एच.ओ. हरलीन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।