Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 05:29 PM
खेड़ी गंडिया पुलिस ने घर से अवैध शराब बरामद होने पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राजपुरा (निर्दोष): खेड़ी गंडिया पुलिस ने घर से अवैध शराब बरामद होने पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. चैनसुख सिंह ने सूचना मिलने पर आरोपी के घर रेड कर शराब की 24 बोतलें बरामद होने पर गांव गोपालपुर निवासी गुरविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस पार्टी ने घर पर रेड कर 60 बोतलें शराब की बरामद होने पर खुशप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।