Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 03:09 PM
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के दखल के बाद आंतकी परमजीत सिंह भ्यौरा से उनकी मां की मुलाकात करवाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के साथ एक डाक्टरों की टीम राजपुरा के गांव भठाई पहुंची। जहां पर टीम के डाक्टरों ने परमजीत सिंह की मां का मेडिकल चैकअप किया, लेकिन उनका...
चंडीगढ़ःपंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के दखल के बाद आंतकी परमजीत सिंह भ्यौरा से उनकी मां की मुलाकात करवाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के साथ एक डाक्टरों की टीम राजपुरा के गांव भठाई पहुंची। जहां पर टीम के डाक्टरों ने परमजीत सिंह की मां का मेडिकल चैकअप किया, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण टीम वापिस चंडीगढ़ रवाना हो गई।
जानकारी के अनुसार परमजीत सिंह भ्यौरा की मां की तबीयत पिछले काफी समय से खराब है। वह अपने बेटे को मिलना चाहती थी। इसे लेकर उनकी तरफ से एक पटीशन हाईकोर्ट में डाली गई। इस पर फैसला सुनाते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को भ्यौरा को उसकी मां से मिलाने को कहा गया था। इसके बाद आज टीम उसकी मां की मैडीकल चैकअप करने के लिए पहुंची थी। भ्यौरा की बहन के अनुसार डाक्टरों की टीम ने उनकी मां के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य सही न होने के कारण वह वापिस चले गए उन्होंने अपील की के उनकी मां की आखिरी ख्वाहिश है की वह अपने बेटे से मिलना चाहती है।