Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 11:42 AM
पंजाब सरकार द्वारा प्रस्तावित पंजाब कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (पकोका) के विरोध में ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमैंट इम्प्लाइज फैडरेशन ने कमर कस ली है। संगठन के प्रदेश प्रधान सतीश राणा, महासचिव तीर्थ सिंह बासी व वित्त सचिव मंजीत सिंह सैनी ने कहा कि...
होशियारपुर (जैन): पंजाब सरकार द्वारा प्रस्तावित पंजाब कंट्रोल ऑफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (पकोका) के विरोध में ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमैंट इम्प्लाइज फैडरेशन ने कमर कस ली है। संगठन के प्रदेश प्रधान सतीश राणा, महासचिव तीर्थ सिंह बासी व वित्त सचिव मंजीत सिंह सैनी ने कहा कि लोगों के संवैधानिक हकों को कुचल कर अगर पकोका लागू किया गया तो सरकार को तीखे संघर्ष का सामना करने को तैयार रहना होगा।
संगठन के प्रैस सचिव इंद्रजीत विरदी ने कहा कि आजादी से पहले व उसके पश्चात केंद्र में समय-समय की सत्तारूढ़ सरकारों व पंजाब सहित अन्य राज्य सरकारों ने पकोका जैसे काले कानूनों का दुरुपयोग मुलाजिमों, मजदूरों, किसानों व मेहनतकशों के हकों की लड़ाई को कुचलने के लिए किया। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने भी संघर्षशील संगठनों की आवाज दबाने के लिए निजी व सरकारी जायदाद नुक्सान रोकथाम बिल पास किया था लेकिन मेहनतकश लोगों के व्यापक विरोध के कारण यह लागू नहीं हो सका। इसलिए अब पकोका भी लागू नहीं होने दिया जाएगा।