Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 05:12 PM
फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरों की तारों से छेड़छाड़ कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई।
फिरोजपुर(कुमार):फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरों की तारों से छेड़छाड़ कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई।
जानकारी के अनुसार गैंगस्टर किरपाल सिंह ने सुरक्षा के लिए जेल में लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरों की तारों को तोड़ कर एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की,जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। थाना सिटी की पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।