Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 01:53 PM
थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने 57 लाख 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में 2 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें राज कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी आनंद नगर बी एकता विहार पटियाला और...
पटियाला(बलजिन्द्र): थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने 57 लाख 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में 2 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें राज कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी आनंद नगर बी एकता विहार पटियाला और जतिनपाल सिंह पुत्र मनमोहन सिंह निवासी भाई रणधीर सिंह नगर गांव सनेत जिला लुधियाना शामिल हैं।
इस संबंधी हरविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी हरि नगर खेड़की और गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी बलबेड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त व्यक्तियों ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 57 लाख 80 हजार रुपए लिए और बाद में न तो विदेश भेजा और न पैसे वापस किए। पुलिस ने इस मामले में जांच करने के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।