Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 09:12 AM
लाल सिंह रोड मोगा निवासी एडवोकेट कमलदीप सिंह गिल ने प्लाट बिक्री मामले में मोगा निवासी सुरेन्द्रपाल सिंह पर धोखे से 25 लाख रुपए ठगी मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मोगा (आजाद): लाल सिंह रोड मोगा निवासी एडवोकेट कमलदीप सिंह गिल ने प्लाट बिक्री मामले में मोगा निवासी सुरेन्द्रपाल सिंह पर धोखे से 25 लाख रुपए ठगी मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में एडवोकेट कमलदीप सिंह गिल ने कहा कि उसका सुरेन्द्रपाल पुत्र हरि चंद निवासी नजदीक शिव डेयरी मोगा के पास जमीन का संयुक्त खाता था।
आरोपी सुरेन्द्रपाल ने उसकी भुआ दविंद्र कौर से वर्ष 1983 में 4 कनाल 18 मरले 4 सरशाही जमीन मूल्य ली थी, जिसने वर्ष 1983 से लेकर 1991 तक अपनी जमीन पर कालोनी बनाकर उसको छोटे-छोटे प्लाटों द्वारा बेच दिया। सुरेन्द्रपाल ने अपनी मालिकी में 15 फुट चौड़ा तथा 292 फुट लंबा रास्ता छोड़ा था। उसके द्वारा बिक्री किए गए प्लाटों के इंतकाल भी हो चुके हैं। प्लाटों के लिए जो रास्ता छोड़ा है, वह 16 मरले 2 सरशाही का है, जबकि सुरेन्द्रपाल का मालिकी प्लाट बेचकर 5 मरले साढ़े 8 सरशाही जगह बचती है।
आरोपी ने अन्यों से मिलीभगत कर उसकी 10 मरले आधा सरशाही जगह अधिक बेच दी तथा इस तरह उसने उसके साथ करीब 25 लाख रुपए का धोखा किया। अब आरोपी प्लाट पर कब्जा करने के लिए भू-माफिया द्वारा धमका रहा है। एंटी फ्रॉड सैल मोगा ने जांच के बाद शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने पर आरोपी सुरेन्द्रपाल पुत्र हरि चंद निवासी नजदीक शिव डेयरी मोगा के खिलाफ थाना सिटी साऊथ में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने कहा कि आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
रास्ते को प्लाट बताकर लिया 15 लाख का कर्जा
एडवोकेट कमलदीप सिंह गिल ने कहा कि आरोपी सुरेन्द्रपाल ने अपने बेटे जतिंद्र कौशिक को वर्ष 2003 में मैसर्ज ट्राईकोन कम्प्यूटर के नाम जगह बताकर बैंक के पास गिरवा रखा। इस पर सुरेन्द्रपाल द्वारा गारंटी डाली गई। जतिंद्र कौशिक द्वारा बैंक का कर्जा वापस न करने पर बैंक ने उसके खिलाफ सिविल केस भी किया हुआ है, जिसमें वह भी पार्टी था।