Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 12:35 PM
इंगलैंड में रह रही महिला की शिकायत पर एन.आर.आई. थाना पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
होशियारपुर(अमरेन्द्र): इंगलैंड में रह रही महिला की शिकायत पर एन.आर.आई. थाना पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एन.आर.आई. थाना के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि इंगलैंड में रह रही मेहटियाना थाने के अधीन आते गांव बड्डो की निवासी सुखजिन्दर कौर पत्नी कुलविन्दर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव बड्डो के निवासी बलवीर सिंह व गुरनाम सिंह उर्फ राजा ने उसकी जमीन पर कब्जा करने के बाद वहां पर लगे वृक्ष भी काट लिए हैं। पुलिस द्वारा उक्त शिकायत की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ 448, 506, 380, 120बी अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।