Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 03:54 PM
नौकरी का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी मारने पर पर एक महिला सहित 3 पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल):नौकरी का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी मारने पर पर एक महिला सहित 3 पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
थाना सिटी संगरूर पुलिस संजीव कुमार पुत्र नत्थू राम निवासी वडावास बडरूखां ने बताया कि आरोपियान दर्शन सिंह पुत्र हरनेक सिंह, किरन शर्मा पुत्री दर्शन सिंह और अमृतपाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासीयान प्रेम बस्ती संगरूर ने उसकी पत्नी मनदीप कौर को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने मुदई के ब्यानों के आधार पर उक्तान आरोपियों विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर अगली कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।