Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 10:29 AM
श्री गोइंदवाल साहिब के फेस नंबर-2 निवासी सुरिन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में पुलिस ने नामजद किया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
तरनतारन(रमन): श्री गोइंदवाल साहिब के फेस नंबर-2 निवासी सुरिन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में पुलिस ने नामजद किया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
अमृतसर के भैणी (तहसील गुमानपुरा) निवासी गुरनाम सिंह पुत्र गंगा सिंह ने अपने 2 लड़कों रशपाल सिंह, जसपाल सिंह को विदेश भेजने लिए 24 फरवरी 2013 को सुरिन्द्र सिंह से सौदा किया और मौके पर 10 लाख की राशि वसूली। सुरिन्द्र सिंह ने गुरनाम सिंह के दोनों लड़कों के पासपोर्ट भी ले लिए, परंतु उनको विदेश नहीं भेजा। मामले की जांच के बाद पुलिस ने थाना श्री गोइंदवाल साहिब में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।