Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 11:12 AM
थाना भिखीविंड पुलिस ने बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी करने पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
तरनतारन(रमन): थाना भिखीविंड पुलिस ने बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी करने पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को मलकीत सिंह पुत्र राम सिंह ने बताया कि गांव दोदे निवासी हरबख्श सिंह ने अपने 2 लड़कों कमलबीर सिंह व मनबीर सिंह के अलावा हीरा सिंह पुत्र अर्जुन सिंह के साथ मिलकर उसे बैंक में नौकरी दिलवाने के नाम पर 13 अप्रैल 2013 को 2 लाख की ठगी मारी थी। मलकीत सिंह को बैंक में नौकरी नहीं दिलाई गई और न ही उसके पैसे वापस किए गए। उसने 17 जुलाई 2017 को एस.एस.पी. को शिकायत दी, जिसकी जांच डी.एस.पी. सब-डिवीजन भिखीविंड सुलक्खण सिंह मान ने की। जांच के बाद थाना भिखीविंड में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी जारी है।