Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 03:00 PM
जाली दस्तावेजों के सहारे जमानत करवाने के कथित आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ जालसाजी करने के कथित आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.सी.जे.एम. हरसिमरनजीत सिंह की अदालत में कार्यरत अहिलमद राघव जोशी ने सिटी...
होशियारपुर (अमरेन्द्र): जाली दस्तावेजों के सहारे जमानत करवाने के कथित आरोप में थाना सिटी की पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ जालसाजी करने के कथित आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.सी.जे.एम. हरसिमरनजीत सिंह की अदालत में कार्यरत अहिलमद राघव जोशी ने सिटी पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई है।
उसने बताया कि गुरजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी लक्ष्मी नगर लुधियाना के खिलाफ 17 सितम्बर 2014 को धारा 382, 342 के अधीन मामला दर्ज था जो उनकी अदालत में विचाराधीन था। उसने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी की जमानत के लिए सुखविंद्र सिंह निवासी लुधियाना, नंबरदार निर्मल सिंह निवासी लुधियाना, राजेश कुमार निवासी पवित्र नगर लुधियाना ने दस्तावेज दिए थे, जो जांच के दौरान जाली पाए गए। पुलिस ने उक्त शिकायत की जांच के बाद चारों ही आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 177, 181, 199, 200, 465, 467, 468, 471, 120 बी के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।