जाली दस्तावेज तैयार कर मृत व्यक्ति के नाम पर की धोखाधड़ी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 12:19 PM

fraud case

नहर के अधीन आई जमीन की मिलने वाली राशि को हड़पने के लिए मृतक के स्थान पर अपने चाचा को भेज कर जालसाजी करने के आरोप में थाना एन.आर.आई. की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी नंबरदार को गिरफ्तार भी कर लिया है।

होशियारपुर(अमरेन्द्र): नहर के अधीन आई जमीन की मिलने वाली राशि को हड़पने के लिए मृतक के स्थान पर अपने चाचा को भेज कर जालसाजी करने के आरोप में थाना एन.आर.आई. की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी नंबरदार को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

 थाना एन.आर.आई. के अतिरिक्त थाना प्रभारी राजविंद्र सिंह ने बताया कि एन.आर.आई. 2 सगे भाइयों गुरदयाल सिंह व कुलवंत सिंह पुत्र मलूका सिंह जो यू.के. में रहते हैं।  उन्होंने आई.जी. इशवर सिंह के पास एक शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से थाना महिलपुर के अधीन गांव कूकड़ा के रहने वाले हैं।


उनके पिता मलूक सिंह उर्फ मलूका का देहांत 25 मई 1990 को हो गया था। उनकी कुछ जमीन साथ लगती नहर में आ गई थी इसकी उन्हें मिलने वाली मुआवजा राशि को उनके गांव कुकड़ा के निवासी गुरमुख सिंह ने अपने चाचा प्रीतम सिंह उर्फ प्रीता को मलूका सिंह उर्फ मलूका बनाकर खाता खुलवा लिया और मुआवजे के तौर पर मिले 1 लाख 31 हजार 500 रुपए की राशि संबंधित विभाग ढोलवाहा निर्माण डैम क्षेत्र होशियारपुर से कैश करवा ली। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप था गांव की पूर्व महिला सरपंच गुरमीत कौर ने प्रीतम सिंह उर्फ प्रीता को मलूक सिंह उर्फ मलूका साबित करने के लिए जाली प्रमाण पत्र दे दिया जबकि नंबरदार नंद सिंह ने इसको तस्दीक करने के लिए गवाही डाल दी और विभाग के रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने बताया कि करीब 3 साल पहले प्रीतम सिंह का भी देहांत हो गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!