Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 08:48 AM
कथित रूप में विदेश भेजने का झांसा देकर साढ़े 3 लाख की ठगी मारने के आरोप में थाना लक्खो के बहिराम की पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर/गुरुहरसहाय (कुमार, आवला): कथित रूप में विदेश भेजने का झांसा देकर साढ़े 3 लाख की ठगी मारने के आरोप में थाना लक्खो के बहिराम की पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
ए.एस.आई. गुदयाल सिंह ने बताया कि शिकायतकत्र्ता जोगिन्द्र सिंह पुत्र काला सिंह वासी सैंदको निओल ने एस.एस.पी. को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि विदेश भेजने का झांसा देकर बलजिन्द्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह पुत्र जीत सिंह वासी जिला मोगा और जगदीप सिंह वासी कोट मोहम्मद खां ने उससे साढ़े 3 लाख रुपए लिए थे मगर न तो उसे आज तक विदेश भेजा है और न ही उसके साढ़े 3 लाख रुपए वापस किए हैं। ए.एस.आई. गुरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।