Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 07:43 AM
गत रात लूट के इरादे से कुछ कार सवार युवकों ने सुनार पर गोलियां चला दीं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सुनार का कारोबार करते नौजवान विपिन लूथरा पुत्र जगन्नाथ लूथरा निवासी गुरु नानक नगर बटाला ने बताया कि उसकी गांधी चौक जे.एन. लूथरा ज्यूलर्ज नामक...
बटाला (बेरी): गत रात लूट के इरादे से कुछ कार सवार युवकों ने सुनार पर गोलियां चला दीं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सुनार का कारोबार करते नौजवान विपिन लूथरा पुत्र जगन्नाथ लूथरा निवासी गुरु नानक नगर बटाला ने बताया कि उसकी गांधी चौक जे.एन. लूथरा ज्यूलर्ज नामक दुकान है।
लूथरा ने बताया कि गत रात्रि 8.30 बजे वह अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल पर घर को लौट रहा था। जब वह गुरदासपुर रोड पर स्थित भाइयां दी हट्टी के पास पहुंचा तो पीछे से टाटा सफारी (नं. पीबी 06 जी 1422) पर सवार होकर आए कुछ नौजवानों ने उसके मोटरसाइकिल को पहले टक्कर मार दी और बाद में उस पर बेसबैट से हमला कर उस पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुनार ने भी अपने बचाव में अपने लाइसैंसी रिवॉल्वर से 2 हवाई फायर किए जिसके बाद संबंधित सफारी सवार नौजवान मौके से फरार हो गए। विपिन लूथरा ने बताया कि सफारी सवार नौजवान उससे 50 हजार रुपए भी छीनकर साथ ले गए हैं।
यह भी पता चला है कि उक्त युवकों में से एक युवक का विपिन लूथरा के साथ उठना-बैठना भी है। ये सब देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई जिसने गाड़ी की तोड़-फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. परमजीत सिंह व चौकी इंचार्ज सिम्बल ए.एस.आई. अशोक कुमार ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से दराट, बेसबैट व अन्य तेजधार हथियार भी बरामद कर किए हैं तथा गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
क्या कहना है एस.एच.ओ. का?
उक्त मामले संबंधी जब एस.एच.ओ. परमजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफारी सवार एक युवक को गोली लगी है जिसे अमृतसर रैफर कर दिया है, बाकी मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।