Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 02:39 PM
सदर पुलिस ने पुत्रवधू से अश्लील हरकत करने के आरोप में ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
राजपुरा(निर्दोष) : सदर पुलिस ने पुत्रवधू से अश्लील हरकत करने के आरोप में ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में गांव सराय बंजारा निवासी महिला ने बताया कि उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। बीते दिनों ससुर ने उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की। इस पर पुलिस ने ससुर नराता राम के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।