Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 09:10 AM
मोगा जिले के गांव वांदर डोड निवासी खेत मजदूर सुखपाल सिंह (38) की करंट लगने से मौत हो जाने का पता लगा है।जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह जो एक बच्चों का पिता था, गांव वांदर डोड के किसान जसपाल सिंह के खेतों में काम करता था।
मोगा (आजाद): मोगा जिले के गांव वांदर डोड निवासी खेत मजदूर सुखपाल सिंह (38) की करंट लगने से मौत हो जाने का पता लगा है।जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह जो एक बच्चों का पिता था, गांव वांदर डोड के किसान जसपाल सिंह के खेतों में काम करता था।
जब वह खेत में पानी वाली मोटर स्टार्ट करने लगा तो अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पत्नी परमजीत कौर के बयानों पर थाना समालसर के सहायक थानेदार राज सिंह की ओर से अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है तथा आज शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले किया गया है।