Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 04:12 PM
घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर उसे जख्मी करने का समाचार मिला है, जिसे सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्तपाल में.....
कपूरथला (मल्होत्रा): घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर उसे जख्मी करने का समाचार मिला है, जिसे सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्तपाल में उपचाराधीन मनजीत कौर पत्नी दविन्द्र सिंह हाल निवासी अजीत नगर ने बताया कि उसकी शादी 7 वर्ष पहले हुई थी। उसकी शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था।
उसने बताया कि शादी के कुछ समय बाद उसके ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान करने लगे। वहीं शनिवार उसके पति व ससुराल वालों ने उससे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंधी दूसरे पक्ष से बातचीत करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो सका।