Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 03:10 PM
एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार कर घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार कर घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन जोगिन्द्र सिंह (60) पुत्र बिशन सिंह निवासी मोहब्बत नगर, कपूरथला ने बताया कि वह शाम को अपना काम समाप्त कर आर.सी.एफ. से घर वापस आ रहा था। जब वह सुल्तानपुर रोड पर नई दाना मंडी के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने उसके गलत दिशा पर आकर टक्कर मार दी जिससे उसकी एक्टिवा बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई एवं वह घायल हो गया।