Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 12:12 PM
फिरोजपुर छावनी के संत लाल रोड पर देर रात अज्ञात युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग दम्पति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
फिरोजपुर(कुमार):फिरोजपुर छावनी के संत लाल रोड पर देर रात अज्ञात युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग दम्पति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
थाना फिरोजपुर छावनी के एस.एच.ओ. नवनी कुमार ने बताया कि घायल महिला चरणजीत कौर पत्नी अमर सिंह ने बताया कि गत रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक चीखों की आवाज सुनकर वह अपने कमरे से बाहर निकली। उसने देखा कि घर के आंगन में एक 25-30 वर्ष का युवक उसके पति अमर सिंह के साथ मारपीट कर रहा है।
इसी दौरान आरोपी ने उसके पति के पेट में तेजधार हथियार घोंप दिया। जब वह अपने पति को बचाने के लिए गई तो उस पर भी उसने वार किए । इसके चलते वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अमर सिंह तथा उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।