Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 11:39 AM
थाना सदर की पुलिस ने विवाह में मिले कम दहेज के कारण ससुरालियों द्वारा दुल्हन को ससुराल से निकालने पर मामला दर्ज किया है। यह मामला दुल्हन के पति सहित 5पर दर्ज किया गया है।पुलिस को गांव शहाबपुर डियाल निवासी सुखविन्द्र कौर विधवा गुरमीत सिंह ने बताया...
तरनतारन(रमन) : थाना सदर की पुलिस ने विवाह में मिले कम दहेज के कारण ससुरालियों द्वारा दुल्हन को ससुराल से निकालने पर मामला दर्ज किया है। यह मामला दुल्हन के पति सहित 5पर दर्ज किया गया है।पुलिस को गांव शहाबपुर डियाल निवासी सुखविन्द्र कौर विधवा गुरमीत सिंह ने बताया कि उसने अपनी लड़की राजविन्द्र कौर का विवाह जसपाल सिंह के लड़के बलबीर चंद के साथ किया था।
विवाह मौके सुखविन्द्र कौर ने अपनी हैसियत मुताबिक दहेज भी दिया, परंतु बलवीर चंद अपनी पत्नी को मायके से कम दहेज लाने कारण परेशान करने लगा। विवाह के 10 दिन बाद बलवीर चंद ने अपने पिता जसपाल सिंह, ताई सरबजीत कौर और ताया सुशपाल सिंह के कहने पर राजविन्द्र कौर को प्रताडि़त कर ससुराल से निकाल दिया। विधवा सुखविन्द्र कौर द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया।