Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 11:23 AM
डाक्टरों के संगठन इंडियन मैडीकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) फगवाड़ा की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होते हुए 2 जनवरी को एमरजैंसी मैडीकल सेवाओं को छोड़ प्रात: 6 बजे से सायं 6 बजे तक अपनी सेवाएं ठप्प रखने का निर्णय लिया है।
फगवाड़ा (जलोटा): डाक्टरों के संगठन इंडियन मैडीकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) फगवाड़ा की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होते हुए 2 जनवरी को एमरजैंसी मैडीकल सेवाओं को छोड़ प्रात: 6 बजे से सायं 6 बजे तक अपनी सेवाएं ठप्प रखने का निर्णय लिया है।
इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए आई.एम.ए. फगवाड़ा के प्रधान डा. एस. राजन ने बताया कि यह हड़ताल नैशनल मैडीकल कौंसिल को भंग करके नई बॉडी बनाने संबंधी सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए जा रहे बिल के विरोध में की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रस्तावित बिल डाक्टरों तथा मैडीकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के हितों के खिलाफ है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।