Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 12:53 PM
नगर निगम मोगा के एक सफाई कर्मचारी ने रंजिश के कारण भीम नगर कैंप स्थित एक कपड़ा दुकानदार पर उसको मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है, जिसको सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।
मोगा (आजाद): नगर निगम मोगा के एक सफाई कर्मचारी ने रंजिश के कारण भीम नगर कैंप स्थित एक कपड़ा दुकानदार पर उसको मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है, जिसको सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन इंदिरा कालोनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि उक्त दुकानदार के साथ कूड़ा फैंकने को लेकर तकरार हुआ था। गत दिवस जब वह अपने सफाई कर्मचारियों जसवंत सिंह तथा गुगनी के साथ काम कर रहा था तो दुकानदार ने फिर झगड़ा किया।
इस रंजिश के कारण उसने उस पर हमला करके घायल कर दिया, जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। सफाई कर्मचारी के घायल होने पर नगर निगम के मेयर अक्षित जैन, चीफ सैनेटरी इंस्पैक्टर संदीप कटारिया, सैनेटरी इंस्पैक्टर अर्जुन सिंह, अन्य कर्मचारी व सफाई सेवक यूनियन के नेता सिविल अस्पताल पहुंचे तथा झगड़े की जानकारी हासिल की। इस मामले की जांच कर रहे फोकल प्वाइंट चौकी के इंचार्ज जयपाल सिंह ने कहा कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं तथा जांच के बाद कथित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।