Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 09:11 AM
सोढल रोड के पास पड़ते कोट बाबा दीप सिंह नगर में तेज रफ्तार बुलेट चलाने को लेकर विवाद हो गया। 2 पक्ष आमने-सामने हुए तो ईंटें व लोहे की राडें भी चलीं। इस विवाद में कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जालंधर (शौरी): सोढल रोड के पास पड़ते कोट बाबा दीप सिंह नगर में तेज रफ्तार बुलेट चलाने को लेकर विवाद हो गया। 2 पक्ष आमने-सामने हुए तो ईंटें व लोहे की राडें भी चलीं। इस विवाद में कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पहले पक्ष के घायल गुरमीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह के मुताबिक इलाके का रहने वाला युवक तेज रफ्तार में बुलेट मोटरसाइकिल चलाकर इलाके का माहौल खराब करता है। इस बारे में उसे कहा तो उसके परिजनों ने मिलकर उसके पिता से विवाद करने के बाद उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी। इस बाबत उन्होंने थाना 8 की पुलिस को शिकायत दे रखी है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित गुरमीत सिंह ने कहा कि इसी रंजिश के चलते उनसे विवाद करने वाले हथियारों से लैस अपने साथियों सहित उनके घर आए और उस पर हमला करने के साथ उसके भाई जसविंद्र सिंह तथा भाभी सिमरनजीत कौर पर हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के घायलों की पहचान निर्मल कौर (70) पत्नी साहिब सिंह, पलविंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, रंजीत सिंह, सोहन सिंह के तौर पर हुई है। मामले की जांच थाना नं. 8 की पुलिस द्वारा की जा रही थी।