Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 04:02 PM
पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 2 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन मनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह, करन पुत्र निरभै सिंह दोनों निवासी नूरपुर...
कपूरथला (मल्होत्रा): पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 2 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन मनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह, करन पुत्र निरभै सिंह दोनों निवासी नूरपुर दोना ने बताया कि वे करतारपुर चुंगी के पास एक दुकान पर काम करते हैं।
मनप्रीत ने बताया जब वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था तो वहां आए 10-12 अज्ञात युवकों ने उससे गाली-गलौच तथा उससे मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसे छुड़ाने आए करन पुत्र निरभै सिंह निवासी नूरपुर दोना को भी आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। मामला पुरानी किसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।