Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 03:01 PM
अकालसर रोड मोगा निवासी 2 बच्चों की मां ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिसे उसके मायके वालों द्वारा सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब 7 वर्ष पहले रामपुरा फूल में उसकी शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं। उसका पति अक्सर...
मोगा (आजाद): अकालसर रोड मोगा निवासी 2 बच्चों की मां ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिसे उसके मायके वालों द्वारा सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब 7 वर्ष पहले रामपुरा फूल में उसकी शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं। उसका पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता रहता था।
कई बार इसका विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। गत दिवस जब उसने पति का विरोध किया तो पति ने उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध में रामपुरा फूल पुलिस को सूचित किया गया।