Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jan, 2018 11:03 AM
गांव राऊंके कलां में एक व्यक्ति को बेरहमी से मारपीट कर घायल करने के मामले में बधनी कलां पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित इकबाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव राऊंके कलां ने सिविल अस्पताल में पुलिस को दिए बयानों में कहा कि गत...
बधनी कलां (बब्बी): गांव राऊंके कलां में एक व्यक्ति को बेरहमी से मारपीट कर घायल करने के मामले में बधनी कलां पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित इकबाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव राऊंके कलां ने सिविल अस्पताल में पुलिस को दिए बयानों में कहा कि गत सायं 4 बजे के करीब गांव का एक लड़का बोहड़ सिंह उर्फ बोहड़ा उसके घर आया और उसकी शर्ट मांगने लगा।
जब उसने अपनी शर्ट दे दी तो लड़के ने उसे गांव के सुए तक साथ चलने के लिए कहा। वह उसके साथ जाने लगा तो रास्ते में धर्मशाला के पास वहां पहले से ही छुपकर बैठे निर्मल सिंह पुत्र दीप सिंह ने बोहड़ सिंह के साथ मिलकर उस पर कृपाणों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान शोर सुनकर उसके पिता अमर सिंह भी वहां आ गए, जिस पर उक्त आरोपी तेजधार हथियारों समेत वहां से भाग गए। उसके पिता ने उसे सिविल अस्पताल इलाज के लिए दाखिल करवाया। पीड़ित ने अपने बयान में कहा कि आरोपी निर्मल सिंह को शक है कि उसका उसकी बहन के साथ अवैध संबंध हैं।
इस रंजिश के अधीन ही उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते निर्मल सिंह पुत्र दीप सिंह, बोहड़ सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गांव राऊंके कलां के खिलाफ थाना बधनी कलां में मामला दर्ज कर लिया है। सहायक थानेदार जगसीर सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। किसी व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया।