जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प,1 की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jan, 2018 10:07 AM

dispute case

गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में गत 30 दिसम्बर को दीवार निकालने को लेकर 2 पक्षों के मध्य हुए लड़ाई-झगड़े में ईंट लगने से घायल कुलदीप सिंह (55) की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई। इस संबंध में धर्मकोट पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी निर्मलजीत कौर के बयानों पर...

मोगा (आजाद): गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में गत 30 दिसम्बर को दीवार निकालने को लेकर 2 पक्षों के मध्य हुए लड़ाई-झगड़े में ईंट लगने से घायल कुलदीप सिंह (55) की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई। इस संबंध में धर्मकोट पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी निर्मलजीत कौर के बयानों पर सर्बजीत सिंह, कुलविन्द्र सिंह, मनी, गुरविन्द्र सिंह व कर्मजीत कौर निवासी गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार कथित आरोपी दीवार निकाल रहे थे, जबकि कुलदीप सिंह विरोध कर रहा था कि वह हमारी तरफ ईंटें फैंक रहे हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के मध्य ईंटें चलने लगीं। इसमें कुलदीप सिंह ईंटें लगने से घायल होकर वहीं गिर गया, जिसे परिजनों ने लुधियाना दाखिल करवाया।

डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पी.जी.आई. रैफर किया, जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पैक्टर जतिन्द्र सिंह ने बताया कि आज धर्मकोट पुलिस द्वारा कुलदीप सिंह के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि वह मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रहे हैं। कथित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!