Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 02:00 PM
गांव नारली में चल रहे झगड़े की जांच करने पहुंची पार्टी पर करीब एक दर्जन लोगों द्वारा हमला करने काम मामला सामने आया है। आरोपियों ने देसी पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर गोलियां भी चलाईं। इस दौरान 2 पुलिस कर्मी मामूली घायल हो गए।
तरनतारन (रमन): गांव नारली में चल रहे झगड़े की जांच करने पहुंची पार्टी पर करीब एक दर्जन लोगों द्वारा हमला करने काम मामला सामने आया है। आरोपियों ने देसी पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर गोलियां भी चलाईं। इस दौरान 2 पुलिस कर्मी मामूली घायल हो गए। इस संबंध में ए.एस.आई. भगवंत सिंह ने बताया कि थाना खालड़ा के गांव नारली में 2 पार्टियों के झगड़े की जांच करने के लिए पुलिस की टीम गई। इस दौरान एक पार्टी के दर्जन के करीब लोगों ने पुलिस पार्टी पर लाठियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने देसी पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं।
पत्थर लगने से हैड कांस्टेबल हरभजन सिंह व हरप्रीत सिंह मामूली घायल हो गए। थाना कालड़ा के प्रभारी गुरचरन सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल हरभजन सिंह की शिकायत पर रविन्द्र सिंह, उसके पिता हरभजन सिंह, भाई गुरजीत सिंह, भाभी जोशप्रीत कौर के अलावा सोनी पुत्र बीरा सिंह, बलवंत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, हरजिन्द्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह के अलावा 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।