Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 07:42 AM
अनाज मंडी में 2 व्यक्तियों के बीच हुए झगड़े में घायल हुए एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।थाना सिटी फाजिल्का के एस.एच.ओ. जसवंत सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह (60) वासी गांव महात्म नगर का बूटा सिंह वासी गांव हस्ताकलां के साथ किसी बात को लेकर अनाज मंडी के...
फाजिल्का (नागपाल, लीलाधर): अनाज मंडी में 2 व्यक्तियों के बीच हुए झगड़े में घायल हुए एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।थाना सिटी फाजिल्का के एस.एच.ओ. जसवंत सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह (60) वासी गांव महात्म नगर का बूटा सिंह वासी गांव हस्ताकलां के साथ किसी बात को लेकर अनाज मंडी के निकट झगड़ा हो गया और बूटा सिंह द्वारा कुलदीप सिंह पर लातों से कई वार किए गए।
ये वार उसके गुप्तांग पर लगने के कारण कुछ समय बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। एस.एच.ओ. ने बताया कि जांच-पड़ताल किए जाने के बाद ही झगड़े के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज कर बूटा सिंह की तलाश शुरू कर दी है।