Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 02:43 PM
गांव सिधवां कलारां क्षेत्र के नजदीक एक गांव में अपने मकान का किराया लेने गई महिला को मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है।
कपूरथला (मल्होत्रा): गांव सिधवां कलारां क्षेत्र के नजदीक एक गांव में अपने मकान का किराया लेने गई महिला को मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है।
घायल महिला को उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मलकीत कौर पत्नी सुरिन्द्र पाल निवासी कपूरथला ने बताया कि उसका गांव में एक 5 मरले का एक मकान है जो उसने किराए पर दे रखा है। जब वह अपना किराया मांगने गई तो किराएदार ने उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया।