रामामंडी में युवकों में टकराव, चले तेजधार हथियार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 08:26 AM

dispute case

पी.ए.पी. परिसर में हुए विवाद के चलते रामामंडी जोगिंदर नगर के पास बीती रात युवकों में टकराव हो गया। इस दौरान तेजधार हथियार चले और दोनों पक्षों से 2 युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।...

जालंधर(शौरी): पी.ए.पी. परिसर में हुए विवाद के चलते रामामंडी जोगिंदर नगर के पास बीती रात युवकों में टकराव हो गया। इस दौरान तेजधार हथियार चले और दोनों पक्षों से 2 युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायल युवक पी.ए.पी. परिसर में रहते हैं।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैप्पी पुत्र जसवंत सिंह निवासी क्वार्टर नंबर-8सी पी.ए.पी. ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ रामामंडी की तरफ मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि इसी बीच सिमरन ने अपने साथियों सहित उस पर हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल सिमरन पुत्र कुलवंत सिंह निवासी पी.ए.पी. क्वार्टर नंबर-262 ने बताया कि उसके पिता पंजाब पुलिस में हैड कांस्टेबल हैं।

उसके दोस्त शुभम के साथ हैप्पी ने कुछ दिन पहले पी.ए.पी. परिसर में विवाद करते उस पर हमला किया था। सिमरन के मुताबिक शुभम का साथ देने के कारण हैप्पी उससे रंजिश रखने लगा और उस पर रामामंडी इलाके के पास तेजधार हथियारों से हमला तक किया। वहीं मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!