पेयजल से निकल रहे सपोलिए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 11:43 AM

dirty water supply

नगर कौंसिल से पदोन्नत होकर नगर निगम बनने के बावजूद जनता की पेयजल संबंधी समस्याओं का निवारण नहीं हो पा रहा है।

पठानकोट(शारदा): नगर कौंसिल से पदोन्नत होकर नगर निगम बनने के बावजूद जनता की पेयजल संबंधी समस्याओं का निवारण नहीं हो पा रहा है।

वहीं नागरिक प्रशासन के लाख दावों के बावजूद कई इलाकों के लोग गंदगीयुक्त पेयजल का सेवन करने को मजबूर हैं। इसकी ताजा मिसाल पटेल चौक से सटे चूड़ सिंह की पैली में आती आबादी है यहां गंदे पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी परंतु उसका समाधान तो क्या होना था अलबत्ता अब घरों के नलों में सपोलिए निकलने शुरू हो गए हैं। 

इस संबंध में रोष प्रकट करते हुए शांति देवी, कमलेश, मधु, रेखा, कमलजीत, कमलेश शर्मा ने बताया कि उपरोक्त समस्या लंबे समय से बरकरार है परंतु प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का फौरी हल न निकला तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!