Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Dec, 2017 12:05 PM
किरपाल नगर गली नं. 9 के सामने बुड्ढे दरिया (गंदा नाला) में बहते हुए शव को देख इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पहली नजर में मामला मर्डर का लगा। इसके बाद ए.डी.सी.पी. रतन सिंह बराड़, ए.सी.पी. सैंट्रल मनदीप सिंह, थाना...
लुधियाना (तरुण): किरपाल नगर गली नं. 9 के सामने बुड्ढे दरिया (गंदा नाला) में बहते हुए शव को देख इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पहली नजर में मामला मर्डर का लगा। इसके बाद ए.डी.सी.पी. रतन सिंह बराड़, ए.सी.पी. सैंट्रल मनदीप सिंह, थाना दरेसी, थाना डिवीजन नं. 3, 6 व चौकी सुंदर नगर की पुलिस मौके पर पहुंची।
शनिवार सुबह करीब 9 बजे बुड्ढे दरिया में एक शव बहता हुआ जा रहा था। शव को देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद चौकी सुंदर नगर व थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षत-विक्षत हालत में शव को नगर निगम के कर्मचारियों ने बाहर निकाला। चौकी सुंदर नगर इंचार्ज गुरजीत सिंह ने बताया कि शव करीब 2 दिन पुराना लग रहा है। गंदे नाले से निकालने के बाद शव को फिनायल से धोया गया है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं है। आशंका है कि नशे की हालत में युवक गंदे नाले में गिरा है। पानी में शव पूरी तरह से फूल चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।