Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Dec, 2017 05:27 PM
बस्सी पठाना पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। इस संबंधी ए.एस.आई. अवतार सिंह ने बताया कि गांव मुल्लांपुर के रहने वाले किसान सुखविन्द्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव मुल्लांपुर में कमाद के खेतों में एक युवक की लाश पड़ी है।
बस्सी पठाना (राजकमल) : बस्सी पठाना पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। इस संबंधी ए.एस.आई. अवतार सिंह ने बताया कि गांव मुल्लांपुर के रहने वाले किसान सुखविन्द्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव मुल्लांपुर में कमाद के खेतों में एक युवक की लाश पड़ी है।
थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत जांच में पाया कि उक्त युवक का अज्ञात लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से कत्ल किया लग रहा है। थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने युवक के शव को सिविल अस्पताल में पहचान के लिए रखवा कर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।