Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Nov, 2017 02:19 PM
कपूरथला व आस-पास के क्षेत्रों में खस्ता हालत सड़कों ने लोगों की परेशानियों का बढ़ा रखा है। गहरी धुंध व टूटी-फूटी सड़कें दुर्घटना में बढ़ौतरी कर रही हैं। जिला प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर मार्ग,...
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला व आस-पास के क्षेत्रों में खस्ता हालत सड़कों ने लोगों की परेशानियों का बढ़ा रखा है। गहरी धुंध व टूटी-फूटी सड़कें दुर्घटना में बढ़ौतरी कर रही हैं। जिला प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर मार्ग, इंडस्ट्रीयल एरिया, काला संघिया रोड, महताबगढ़ क्षेत्र सहित अन्य कई क्षेत्रों में सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों में कई-कई फुट गहरे गड्ढे होने के कारण सुबह-शाम धुंध के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं चलता।
आए दिन सिविल अस्पताल से सड़कों के बीचों-बीच गहरे गड्ढों की वजह से हो रही दुर्घटनाओं में लोगों के मरने व घायल होने के समाचार मिल रहे हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन गहरी नींद सो रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर व आस-पास के क्षेत्रों में सभी सड़कों को बनाया जाए। सड़कों पर पैचवर्क करके होने वाली असंभावित घटनाओं को रोका जाए।