Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 10:14 AM
थाना तरसिक्का की पुलिस ने छापामारी के दौरान सिलैंडर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
अमृतसर (संजीव): थाना तरसिक्का की पुलिस ने छापामारी के दौरान सिलैंडर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
इनमें विनोद कुमार निवासी जंडियाला व युगराज सिंह निवासी देवीदास पुरा शामिल है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 2 सिलैंडर बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।