Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 02:33 PM
गत दिनों से अज्ञात चोर अपरा में चोरी की घटनाओं को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। इस कारण आम लोगों का जीना दूभर हो चुका है। आज शाम लगभग सायं 5 बजे अज्ञात चोर रेहड़ी पर खिलौने व मूंगफली बेचकर गुजारा करने वाली महिला के घर से 2 गैस सिलैंडर चोरी करके ले गए।
अपरा (दीपा): गत दिनों से अज्ञात चोर अपरा में चोरी की घटनाओं को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। इस कारण आम लोगों का जीना दूभर हो चुका है। आज शाम लगभग सायं 5 बजे अज्ञात चोर रेहड़ी पर खिलौने व मूंगफली बेचकर गुजारा करने वाली महिला के घर से 2 गैस सिलैंडर चोरी करके ले गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उक्त महिला बिमला रानी वासी नजदीक दरबार खानगाह ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति बलवीर की मौत हो गई थी, जिस कारण व अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए बाजार में खिलौनों व मूंगफली की रेहड़ी लगा रही है। आज सायं 5 बजे वह अपनी रेहड़ी पर काम कर रही थी कि अज्ञात चोर उसके घर से 2 गैस सिलैंडर चोरी करके ले गए। घटना की सूचना मिलते ही अपरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।