नगर निगम चुनावों में लापरवाह अध्यापकों पर शिकंजा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 01:24 PM

ction will be on careless teachers

नगर निगम चुनावों में ड्यूटी न देने वाले अध्यापकों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। प्रशासन की तरफ से शिक्षा विभाग के 10 अध्यापकों पर जहां पर्चा दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, वहीं संबंधित अध्यापकों पर अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए...

अमृतसर (दलजीत): नगर निगम चुनावों में ड्यूटी न देने वाले अध्यापकों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। प्रशासन की तरफ से शिक्षा विभाग के 10 अध्यापकों पर जहां पर्चा दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, वहीं संबंधित अध्यापकों पर अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए वेतन पर रोक लगा दी है।

प्रशासन ने इस संबंधी जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी और खजाना कार्यालय को पत्र भी जारी कर दिया है।  जानकारी अनुसार जिला प्रशासन के रिटॄनग अफसर-कम-कार्यकारी मैजिस्ट्रेट की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बूथों पर पी.आर.ओ./ए.पी.आर.ओ./पी.ओ. की ड्यटी करने के लिए संबंधित अध्यापकों को कहा गया था। 16 दिसम्बर को रिहर्सल दौरान बार-बार अनाऊंसमैंट करने के बावजूद उक्त मास्टर उपस्थित नहीं हुए।

इससे सिद्ध होता है कि उक्त कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही के आदी हैं। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ चुनाव नियम 1994 की धारा 120 अधीन एकतरफा अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करते हुए एफ.आई.आर. दर्ज की जा रही है। जारी पत्र में कहा गया है कि अगले आदेश तक कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाए। प्रशासन द्वारा जारी उक्त पत्र शिक्षा विभाग को मिल गया है। 

अध्यापकों में मचा हड़कंप
प्रशासन द्वारा ड्यूटी न देने वाले 10 अध्यापकों पर अनुशासनिक कार्रवाई करके पर्चा दर्ज करने की दी गई चेतावनी के बाद अध्यापकों में हड़कंप मच गया है। पहली बार हो रही इतनी बड़ी कार्रवाई से शिक्षा विभाग और अध्यापक बेहद हैरान हैं। बताया जाता है कि संबंधित कई अध्यापकों को तो प्रशासन की ओर से जारी नोटिस भी मिल चुके हैं। 

कार्रवाई से बचने के लिए नेताओं का सहारा
प्रशासन द्वारा जारी नोटिस ने संबंधित अध्यापकों की नींद उड़ा दी है। इनमें से कई मास्टर प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए राजनीतिक नेताओं के घरों के चक्कर लगा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ मास्टर तो नेताओं को अपनी वोट की बात कहकर अपने पक्ष में कर रहे हैं परन्तु प्रशासन की इस कार्रवाई से लगता है कि इस बार मास्टर कार्रवाई से नहीं बच सकते। 

ये हैं संबंधित अध्यापक
*स.स.स.स. बच्चीविंड से मास्टर अवतार सिंह
*स.स.स.स. टपियाला से निरवैल सिंह
*स.ह.स. इब्बन कलां से मनिन्द्रपाल सिंह
*स.ह.स. इब्बन कलां से कुलजिन्द्र सिंह  
* स.ह.स. दियाल भड़ंग से लखबीर सिंह  
* स.ह.स. लक्खूवाल से भुपिन्द्र सिंह
*स.स.स.स. भंगाली से अरविन्द्र सिंह  
* स.स.स.स. बल्ल कलां से नीरज कालिया  
*स.म.स. जमालपुर से अमरजीत कौर
*स.म.स. राय से सुखदेव सिंह

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!