Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 03:17 PM
फगवाड़ा पुलिस ने 5 किलो अवैध चूरा-पोस्त सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एस.पी. फगवाड़ा पी.एस. भंडाल ने बताया कि आरोपी की पहचान सुभाष उर्फ शुभा पुत्र सोहनवीर वासी बरला जट्टां पुलिस थाना शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा पुलिस ने 5 किलो अवैध चूरा-पोस्त सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एस.पी. फगवाड़ा पी.एस. भंडाल ने बताया कि आरोपी की पहचान सुभाष उर्फ शुभा पुत्र सोहनवीर वासी बरला जट्टां पुलिस थाना शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एस.पी. भंडाल ने बताया कि आरोपी सुभाष उर्फ शुभा श्रीनगर से अवैध चूरा-पोस्त की खेप 800 रुपए प्रति किलो खरीद कर फगवाड़ा के ईंटों के भट्ठे पर कार्यरत लेबर को 4000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सप्लाई किया करता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तर्ज पर पुलिस थाना रावलपिंडी के अधीन पुलिस चौकी पांशटा की टीम ने आरोपी हरमेल सिंह उर्फ पीटर पुत्र इकबाल सिंह वासी गांव पांशटा को गिरफ्तार कर उससे 12 बोतलें अवैध शराब की बरामद की हैं। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस केस दर्ज कर लिया है।