Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 04:01 PM
कपूरथला फत्तूढ़ींगा मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मार देने से मोटरसाइकिल सवार दम्पति के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): कपूरथला फत्तूढ़ींगा मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मार देने से मोटरसाइकिल सवार दम्पति के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन तरसेम सिंह पुत्र अर्जन सिंह निवासी गांव ताजीपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी ज्ञान कौर के साथ मोटरसाइकिल द्वारा गांव अटनावाली से अपने रिश्तेदारों को मिलकर वापस आ रहा था।
रास्ते में पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने गलत दिशा में आकर उसे टक्कर मार दी जिससे उसका मोटरसाइकिल बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।