चींटी की चाल चल रहा है धनौला अंडरब्रिज के निर्माण का कार्य

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 10:29 AM

construction of dhanula underbridge

शहर में धनौला अंडरब्रिज का निर्माण करने के लिए टैंडर पास हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। अकाली-भाजपा सरकार समय ही ठेकेदार ने अंडरब्रिज बनाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अंडरब्रिज बनाने के लिए काफी मात्रा में उसने मैटीरियल भी तैयार कर लिया...

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): शहर में धनौला अंडरब्रिज का निर्माण करने के लिए टैंडर पास हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। अकाली-भाजपा सरकार समय ही ठेकेदार ने अंडरब्रिज बनाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। अंडरब्रिज बनाने के लिए काफी मात्रा में उसने मैटीरियल भी तैयार कर लिया था। इतने में ही पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने के कारण दिसम्बर 2016 में चुनाव अचार संहिता लागू हो गई व तत्कालीन डी.सी. ने धनौला अंडरब्रिज का कार्य रोक दिया था।

कांग्रेस की सरकार बनने उपरांत रेल विभाग ने धनौला अंडरब्रिज बनाने का कार्य शुरू करने के लिए हरी झंडी भी दे दी थी परंतु मौके पर डी.सी. ने यह कह कर कार्य शुरू नहीं किया था कि अब गेहूं के सीजन कारण स्पैशलें लग रही हैं। इसलिए धनौली अंडरब्रिज बनाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सकता। फिर काफी समय के बाद धनौला अंडरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। लोगों को उम्मीद थी कि धनौला अंडरब्रिज का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। पहले बड़ी तेजी से ठेकेदार ने इसका निर्माण शुरू भी कर दिया परंतु समय बीतने पर अब इसका निर्माण चींटी की चाल चल रहा है। केवल 5-7 मजदूर-मिस्त्री ही धनौला अंडरब्रिज के निर्माण के लिए लगाए गए हैं जबकि शहर वासी धनौला अंडरब्रिज का कार्य पूरा न होने के कारण भारी मुश्किलें झेल रहे हैं। 

धनौला अंडरब्रिज के कार्य में लानी चाहिए तेजी 
इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रजनीश भोला अग्रवाल ने कहा कि राजिन्दर गुप्ता ने अपने प्रयत्नों से धनौला अंडरब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू करवाया था परंतु कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस कार्य पर राजनीति शुरू हो गई। वर्ष भर बाद धनौला अंडरब्रिज का कार्य शुरू करवाया गया। वह भी अब धीमी गति से चल रहा है। इस कार्य में तेजी लानी चाहिए ताकि धनौला अंडरब्रिज जल्द तैयार हो सके व शहर वासियों को इसका लाभ मिल सके। 

निर्माण पूरा न होने से सेखा फाटकों व एस.डी. कालेज के फाटकों पर रहता है जाम 
जो ट्रैफिक धनौला फाटकों द्वारा गुजरता था अब वही ट्रैफिक सेखा फाटकों व एस.डी. फाटकों से ही गुजरता है। वाहनों की भारी संख्या होने के कारण इन दोनों फाटकों पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। लोग आधा-आधा घंटा ट्रैफिक में फंसे रहते हैं। जब फाटक बंद हो जाता है तो स्थिति इससे भी भयानक हो जाती है। 

श्रेय लेने के लिए लटकाया गया निर्माण कार्य
भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह हंडियाया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने धनौला अंडरब्रिज के निर्माण का श्रेय लेने के लिए इस कार्य को लटकाया है। यह कार्य तो अकाली-भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में ही पास करवा दिया था परंतु जब कांग्रेस की सरकार आई तो सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए धनौला अंडरब्रिज के निर्माण का कार्य रोक दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!