9 लोकसभा सीटों पर आगे निकली कांग्रेस, राज्यसभा की 2 सीटों का भी फायदा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 09:12 AM

congress overtake 9 seats in the 9 lok sabha

कांग्रेस हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भले ही राज्य में सरकार न बना सकी हो लेकिन यदि विधानसभा चुनाव के नतीजों का लोकसभा सीटों के लिहाज से विश्लेषण किया जाए तो कांग्रेस ने गुजरात की 26 में से 9 लोकसभा सीटों पर भाजपा के मुकाबले बढ़त...

जालन्धर(नरेश कुमार): कांग्रेस हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भले ही राज्य में सरकार न बना सकी हो लेकिन यदि विधानसभा चुनाव के नतीजों का लोकसभा सीटों के लिहाज से विश्लेषण किया जाए तो कांग्रेस ने गुजरात की 26 में से 9 लोकसभा सीटों पर भाजपा के मुकाबले बढ़त बना ली है। इसके साथ ही पार्टी को अगले साल होने वाले राज्यसभा चुनावों के दौरान भी 2 सीटों की बढ़त हासिल हो सकती है।

2014 के लोकसभा चुनाव में गुजरात से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था और भाजपा ने करीब 60.11 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए राज्य की सारी 26 लोकसभा सीटों पर कब्जा कर लिया था लेकिन इन चुनावों ने कांग्रेस को गुजरात की कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाना, सुंदरनगर, साबरकांठा, आणंद, जूनागढ़ और अमरेली लोकसभा सीटों पर भाजपा के मुकाबले बढ़त दिला दी है।
 

भाजपा पिछले चुनाव के दौरान इन 9 में से 4 सीटों पर 2 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीती थी जबकि 3 सीटों पर भाजपा की जीत का अंतर 1 लाख से ज्यादा रहा था। पार्टी को 2 सीटों पर 50 हजार से ज्यादा की लीड मिली थी। गुजरात की इस जीत के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का हौसला बढ़ेगा।

 6 राज्यों में टक्कर में आई कांग्रेस

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस भाजपा के साथ सीधे मुकाबले वाले 6 राज्यों की 100 लोकसभा सीटों पर टक्कर में आ गई है। पार्टी को पिछली बार राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की 100 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 3 सीटें हासिल हुई थीं और एकतरफा मुकाबले में भाजपा ने 97 लोकसभा सीटों पर कब्जा कर लिया था। कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 2 और छत्तीसगढ़ में 1 सीट ही हासिल हो सकी थी जबकि राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका था। बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा राजस्थान में कमजोर होती जा रही है क्योंकि हाल ही में हुए पंचायतों के उपचुनावों में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ी है।

राज्य   भाजपा की सीटें    कांग्रेस की सीटें
गुजरात  26  0
राजस्थान  25 0
मध्य प्रदेश  27 2
छत्तीसगढ़ 10 1
उत्तराखंड  5 0
हिमाचल प्रदेश 4 0
कुल सीटें    97 3

 

लोकसभा सीट   2014 में  भाजपा की लीड 2017 में कांग्रेस की लीड        
कच्छ 253403     33555
बनासकांठा  202136     25701
पाटन 138606           38677
मेहसाना 209021     16948
सुंदरनगर   202322   49666
साबरकांठा 86037  14013
 
आणंद 63426               59214
जूनागढ़ 135120  114742
अमरेली 155994 49649

गुजरात लोकसभा चुनाव का इतिहास


साल
 भाजपा की सीटें  कांग्रेस की सीटें
1991 20 05
1996 16 10
1998 19 07
1999 20 06
2004 14 12
2009 15 11
2014 26 00

 25 सीटों पर नोटा ने बिगाड़ा खेल, 14 पर भाजपा हारी, 11 पर कांग्रेस

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के विश्लेषण से रोचक तथ्य सामने आ रहे हैं। सबसे अहम रोचक तथ्य नोटा से जुड़ा हुआ है। नोटा के कारण गुजरात की 182 सीटों में से 25 सीटों का परिणाम प्रभावित हुआ है। भाजपा ने नोटा के कारण 14 सीटें गंवा दीं जबकि कांग्रेस को भी 11 सीटों का नुक्सान हुआ है। 

माना जा रहा है कि भाजपा से नाराज चल रहे वोटरों ने पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की बजाय नोटा का बटन दबा दिया जिससे भाजपा के उम्मीदवार चुनाव हार गए। भाजपा जिन सीटों पर 4000 से ज्यादा मतों से भी हारी है वहां पर नोटा की संख्या भाजपा की हार के अंतर से ज्यादा रही है। यही स्थिति कांग्रेस के साथ भी हुई है। कांग्रेस भी 11 ऐसी सीटों पर चुनाव हार गई जहां पर उसकी हार के अंतर से ज्यादा संख्या नोटा की है।

भाजपा छोटा उदयपुर, दांगस, देवदर, दसादा, धनेसा, जमजोधपुर, कपारदा, मानसा, मोदासा, मोरबा, सौजित्रा, तलाजा, वांकानेर और लूनावाड़ा सीटों पर नोटा के कारण हारी है जबकि कांग्रेस वीजापुर, हिम्मतनगर, ढोलका, राजकोट (ग्रामीण), पोरबंदर, बोतड़, गोधरा, उमरेठ, फतेहपुरा, दभोई और वागरा सीटों पर नोटा के कारण हार गई। 

इन सीटों पर नोटा से हारी कांग्रेस

सीट  भाजपा  कांग्रेस अंतर      नोटा
वीजापुर 72326    71162 1164     1280
हिम्मतनगर  94340   92628   1712    3334
ढोलका 71530   71203  327  2347
राजकोट (ग्रामीण)  92114  89935 2179   2559
पोरबंदर 72430 70575   1855  3433
बोतड़  79623   78717  906   1334
गोधरा 75149      74891 258   3050
उमरेठ    68326 66443 1883   3710
फतेहपुरा 60250   57539 2711 4573
 दभोई  77945 75106  2839 3046
वागरा   72331 69703    2628   2807


         
        
 
             
          
      
  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!