कांग्रेस ने किसानों से ऐंठे 800 करोड़ रुपए, कर्जा माफ किया केवल 170 करोड़ का : सुखबीर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 02:08 PM

congress gets rs 800 crore from farmers

कांग्रेस ने पंजाब के लोगों के साथ ठगी मारी है। ‘झूठियां सौंहां अते झूठे वादे’ करके ही पंजाब विच कांग्रेस ने सरकार बनाई है। इनको सरकार चलानी नही आती। यह शब्द अकाली दल के अध्यक्ष तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जिला अकाली दल के अध्यक्ष...

बरनाला (विवेेक सिंधवानी,गोयल): कांग्रेस ने पंजाब के लोगों के साथ ठगी मारी है। ‘झूठियां सौंहां अते झूठे वादे’ करके ही पंजाब विच कांग्रेस ने सरकार बनाई है। इनको सरकार चलानी नही आती। यह शब्द अकाली दल के अध्यक्ष तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जिला अकाली दल के अध्यक्ष कुलवंत सिंह कीतू के घर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की फसलों पर 1 प्रतिशत टैक्स लगाकर उनसे 800 करोड़ का टैक्स वसूल लिया जबकि कर्जा केवल 160-170 करोड़ के करीब माफ किया है, उलटा उन्होंने किसानों से पैसे ऐंठ लिए। इतने पैसे तो हम आते-जाते बरनाला शहर को ही दे गए थे। लोगों के नि:शुल्क सेहत बीमा योजना के कार्ड बनाए गए।

मनप्रीत बादल पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि मनप्रीत कह रहा है कि अकाली पंजाब का खजाना खाली कर गए। उसको तो इकोनोमी के बारे में कुछ भी ज्ञान नहीं। उसे तो केवल शायरी ही करनी आती है। कांग्रेस ने जो लोगों के साथ वायदे किए थे, वे वायदे अब पूरे नहीं हो रहे। बहाना खाली खजाने का बना रहे हैं। कांग्रेस तो अब पंजाब को लूटने में ही लगी हुई है। सभी उद्योगों पर इन्होंने कब्जा कर लिया। हमने अपने 10 वर्षों के शासन दौरान लोगों को अनेक सुविधाएं दीं। 70 हजार करोड़ की सुविधाएं विभिन्न स्कीमों में पंजाब के लोगों को उपलब्ध करवाईं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!