चोपड़ा परिवार की ओर से चलाए अभियान अपने आप में मिसाल:गगन कुंद्रा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jan, 2018 11:28 AM

chopra family drive campaign by itself

पद्मश्री विजय चोपड़ा के दिशा-निर्देशों पर लाला जगत नारायण चैरीटेबल ट्रस्ट भदौड़ के प्रधान विजय कुमार भदौडिय़ा की अगुवाई में 61वां मासिक राशन वितरण समागम निराले बाबा गौधाम में सम्पन्न हुआ जिसमें 75 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। राशन में 10 किलो...

बरनाला (विवेक सिंधवानीे): पद्मश्री विजय चोपड़ा के दिशा-निर्देशों पर लाला जगत नारायण चैरीटेबल ट्रस्ट भदौड़ के प्रधान विजय कुमार भदौडिय़ा की अगुवाई में 61वां मासिक राशन वितरण समागम निराले बाबा गौधाम में सम्पन्न हुआ जिसमें 75 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। राशन में 10 किलो आटा, चायपत्ती, चीनी, घी, दाल आदि रसोई से संबंधित वस्तुओं के अलावा जरूरतमंद परिवारों को गर्म शॉल, मिठाई व छात्रों को कोटियां भी दी गईं। जिला बरनाला के डी.सी. घनश्याम थोरी की धर्मपत्नी गगन कुंद्रा इंकम टैक्स कमिश्रर संगरूर व बरनाला ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।

इस मौके ज्योति गर्ग, प्रियंका गर्ग, समाज सेवी सुरजीत सिंह संघेड़ा ट्रांसपोर्टर, राजिंद्र गुप्ता के पुत्र भूपिंद्र गुप्ता एन.आर.आई, बीरबल दास दीपगढिय़ा, संजय कुमार, डा. रघुबीर प्रकाश, मग्घर सिंह बॉडी बिल्डर्ज, दीपक गुप्ता द्वारा मैडम गगन कुंद्रा का स्वागत किया गया। गगन कुंद्रा ने कहा कि लाला जगत नारायण चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटना सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। श्री विजय चोपड़ा पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में स्वयं तो अहम रोल निभा ही रहे हैं, दूसरों को भी समाज सेवा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटने के लिए ट्रस्ट के मैंबरों के साथ ही विजय चोपड़ा भी बधाई के पात्र हैं व चोपड़ा परिवार द्वारा चलाए अभियान अपने आप में मिसाल हैं। इससे जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को ऊपर उठने में मदद मिलेगी। उन्होंने ट्रस्ट को वित्तीय सहायता भी दी और आने वाले समय में भी हर प्रकार की सहायता करने का भरोसा दिया। ट्रस्ट के प्रधान विजय कुमार भदौडिय़ा ने बताया कि ट्रस्ट श्री विजय चोपड़ा जी के दिशा-निर्देशानुसार ही शुरू किया गया था। इस मौके मास्टर गगनदीप सिंह ने आए मुख्य मेहमान और अन्य शख्सियतों का धन्यवाद किया। नववर्ष की आमद पर समाजसेवी संजय कुमार द्वारा 101 किलो लड्डू बांटे गए। ट्रस्ट द्वारा मैडम गगन कुंद्रा को सम्मान चिन्ह भेंट किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!