Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 10:15 AM
गांव गौंसल में पतंग से खेल रहे 3 वर्षीय मासूम की छत से गिरकर मौत हो गई।
बटाला/कलानौर(बेरी,मनमोहन): गांव गौंसल में पतंग से खेल रहे 3 वर्षीय मासूम की छत से गिरकर मौत हो गई।
मृतक गुरमनजोत सिंह के ताया हरजीत सिंह ने बताया कि वह घर की छत पर पतंग से खेल रहा था कि अचानक छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पारिवारिक सदस्य तुरंत कम्युनिटी हैल्थ सैंटर में उपचार हेतु ले गए जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत करार दे दिया। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।