Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 09:43 AM
रेल मंडल की कमॢशयल शाखा द्वारा सीनियर डी.सी.एम. मोनू लूथरा की अगुवाई में विशेष टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया।
फिरोजपुर/जालन्धर(मल्होत्रा, आनंद, गुलशन): रेल मंडल की कमॢशयल शाखा द्वारा सीनियर डी.सी.एम. मोनू लूथरा की अगुवाई में विशेष टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए केटरिंग निरीक्षक को सस्पैंड कर दिया गया। निरीक्षण टीम में विक्रांत कुमार, रमाकांत सिंह, सुशील कुमार, टी.टी.ई. दानिश एवं कमल बजाज आदि शामिल थे। लूथरा ने बताया कि इस दौरान जम्मू तवी स्टेशन पर खानपान के स्टॉलों की चैकिंग की गई। चीफ केटरिंग निरीक्षक जनार्दन शर्मा ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही सस्पैंड कर दिया गया। अनियमित पाए गए 2 स्टॉलों को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं कुछ लोग अनधिकृत सामान बेचते पाए गए। जम्मू रेलवे स्टेशन पर स्टॉलों एवं सामान में अनियमितताएं पाए जाने के कारण ही केटरिंग निरीक्षक को सस्पैंड किया गया है।