दिल्ली में दयाल सिंह मजीठिया कालेज का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण:ढींडसा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 02:08 PM

changing the name of dayal singh majithia college in delhi is unfortunate

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के महासचिव परमिन्द्र सिंह ढींडसा ने दिल्ली के दयाल सिंह कालेज का नाम बदल कर वंदे मातरम् रखे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करने से दयाल सिंह मजीठिया द्वारा समाज को दी गई...

सुनाम ऊधम सिंहवाला(मंगला): पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के महासचिव परमिन्द्र सिंह ढींडसा ने दिल्ली के दयाल सिंह कालेज का नाम बदल कर वंदे मातरम् रखे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करने से दयाल सिंह मजीठिया द्वारा समाज को दी गई देन से आने वाली पीढिय़ों को वंचित किया जा रहा है।

स्थानीय पार्टी कार्यालय में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सिखों ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता के लिए अहम भूमिका अदा की है। भारत में दयाल सिंह मजीठिया की विरासत को समाप्त करने के प्रयत्न हो रहे हैं, जबकि पाकिस्तान में अभी भी मजीठिया के नाम से संस्थाएं चल रही हैं। उन्होंने एक प्रश्र के उत्तर में कहा कि अमरीका की सी.आर.ए. मूडीज ने भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिर बताकर इस बात पर मोहर लगाई है कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आर्थिक सुधारों के लिए जो नीतियां बनाई गई हैं, वे राष्ट्र हित में हैं। अकाली दल की महिला जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा के नेतृत्व में ढींडसा के महासचिव बनने के उपरांत, पहली बार सुनाम पहुंचे ढींडसा को सम्मानित किया गया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!