लड़कियों को बेंगलूर में बेचने का मामलाःरमनदीप कौर पर लगा झूठी शादी करवाकर लूटने का आरोप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 03:06 PM

case for selling girls in bangalore

गत दिवस एक महिला ने बङ्क्षठडा की लड़कियों को बेंगलूर में बेचने का शोर डालकर सनसनी फैला दी थी, लेकिन अब इस मामले में वह महिला खुद ही फंसती नजर आ रही है। क्योंकि भुच्चो कलां के 1 व्यक्ति ने उस पर आरोप लगाया है कि ....

बठिंडा (स.ह): गत दिवस एक महिला ने बङ्क्षठडा की लड़कियों को बेंगलूर में बेचने का शोर डालकर सनसनी फैला दी थी, लेकिन अब इस मामले में वह महिला खुद ही फंसती नजर आ रही है। क्योंकि भुच्चो कलां के 1 व्यक्ति ने उस पर आरोप लगाया है कि वह झूठा विवाह करवाकर पति की लूट करती है। एस.एस.पी. ने जांच शुरू करवा दी है, जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रमनदीप कौर निवासी बठिंडा ने आरोप लगाया था कि उसका मकान मालिक जगतार सिंह जोकि आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के लिए लड़कियां सप्लाई करता है, उसकी नाबालिग लड़की को भी इस धंधे में धकेलना चाहता है। जबकि वह उससे बचाव करना चाहती है। बीते दिन जगतार सिंह उसकी लड़की को बहलाकर बेंगलूर ले गया, जहां उसे 50 हजार रुपए में बेच दिया गया। उसका रिश्तेदार लड़का निर्मल सिंह और वह बेंगलूर गए और 50 हजार रुपए देकर लड़की को वापस लेकर आए। 

जगतार सिंह के साथ पैसों का लेन-देन
आज यहां जगतार सिंह ने बताया कि रमनदीप कौर उसके मकान में किराए पर रहती थी। किराए के अलावा उसने अन्य भी पैसे लेने थे। इसी तरह करीब 32 हजार रुपए देने से बचने के लिए उसने उस पर झूठा आरोप लगा दिया। जबकि यह एक नौसरबाज महिला है, जो भोले-भाले लोगों को विवाह करवाकर लूट लेती है। जगतार सिंह के साथ मौजूद एक व्यक्ति गोरा भट्टी निवासी बठिंडा ने बताया कि उसकी लड़की को वह बेंगलूर लेकर गया था, जिसको होटलों में नाचने के पैसे दिए जाते थे। जगतार सिंह के साथ जस्टिस फॉर ऑल आग्र्रेनाइजेशन के प्रांत अध्यक्ष हरिओम ठाकुर भी थे, जिन्होंने इस मामले का खुलासा किया है। 


गुरचरन सिंह के साथ हुआ था विवाह
आज यहां गुरचरन सिंह निवासी भुच्चो कलां ने बताया कि कुछ समय पहले रमनदीप कौर ने उसके साथ विवाह करवाया था। करीब 6 माह उसके साथ रहने के बाद वह उसके जेवरात लूटकर फरार हो गई। बाद में पता चला कि वह बङ्क्षठडा में रह रही है। शक है कि यह महिला पहले भी ऐसे विवाह करवा चुकी है और अन्य लोगों को भी विवाह के झांसे में फंसा सकती है तथा अपनी लड़की को भी इस धंधे में धकेल चुकी है। इन्होंने एक गिरोह बना रखा है जिसमें अन्य लोगों के शामिल होने की भी संभावना है। 

रमनदीप के कहने पर बोला झूठ : निर्मल सिंह मुकरा
निर्मल सिंह गुरचरन सिंह निवासी भुच्चो कलां का भांजा है। वह गुरचरन सिंह के साथ अनबन होने के बाद भी न सिर्फ रमनदीप कौर के साथ बोलचाल रखता था बल्कि उसके पास आता-जाता भी था और उसकी आॢथक मदद भी करता था। यह वह निर्मल सिंह है जो रमनदीप कौर को लेकर बेंगलूर गया था। उस दिन इसका बयान था कि वह ही 50 हजार रुपए देकर बेंगलूर से लड़की को वापस लाया है, परंतु आज वह व्यक्ति जगतार सिंह और गुरचरन सिंह के साथ मौजूद था, जिसका कहना था कि उसने लड़की के लिए 50 हजार रुपए नहीं दिए। रमनदीप कौर के कहने पर ही उसने झूठ बोला था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!